मानव श्रृंखला में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें- माले।


 



मानव श्रृंखला में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें- माले।

किसान विरोधी कानूनों के विरोध में माले का जन अभियान जारी।

मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में भाकपा माले का जन अभियान जारी है। इसी के तहत गांव-गांव में मीटिंग तथा जनसंपर्क कर लोगों को उक्त कानूनों के बारे में बताया जा रहा है। किसान तथा दूसरे ग्रामीण गरीब भी इस चर्चा में भाग लेकर इसे अपने खिलाफ लाए गए कानून मान कर इसके विरोध में खड़े हो रहे हैं। भाकपा माले इस आंदोलन को सक्रिय रुप से सहयोग कर इसे और आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव में धान तथा आर्थिक सहयोग भी जुटा रही है।

उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि पूरे गिरिडीह जिले में इसे लेकर चल रहे जन अभियान के तहत 1000 से भी अधिक गांवों में ग्राम सभाएं करने का लक्ष्य लिया गया है, जिसके तहत बेंगाबाद, गिरिडीह एवं गांडेय प्रखंडों में भी 100 से ऊपर गांवों में ग्राम सभा करनी है। 

कहा कि, सदर प्रखंड के बरमसिया तथा बेंगाबाद के बघरा एवं कमलासिंघा में लोगों के साथ बैठकर किसान आंदोलन तथा किसान विरोधी कानूनों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत स्थानीय लोगों ने एकमत होकर इस कानून का विरोध करने एवं आंदोलन के समर्थन में हर तरह का सहयोग देने का निर्णय लिया।

श्री यादव ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार देश के किसान-मजदूरों पर उनके खिलाफ कानून लाकर हमले चला रही है, तो दूसरी ओर झारखंड की सरकार भी चुनाव पूर्व किए गए वायदे पर खरा उतरने के बजाय परिस्थिति जस-की-तस बनाए हुए है। इसलिए जन अभियान के दौरान केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया जा रहा है।

उपरोक्त बैठकों में अन्य लोगों के अलावा अखिलेश राज, रोहित मंडल, झारखंडी मंडल, राजेश कुमार, कृष्णा मंडल, संदीप कुमार, सकलदेव मंडल, अनेश्वर मंडल, सहदेव साव, सुधीर कुमार मंडल, दिनेश्वर मंडल, नारायण मंडल, सुरेंद्र वर्मा, रामेश्वर भोगता, तुलसी भोगता आदि थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page