युवा शक्ति क्लब मंडरखा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस



बिरनी:- युवा शक्ति क्लब मंडरखा उमेश वर्मा के द्वारा झंडोत्तोलन किया और गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव अपनी देश की गणतंत्रता को बनाए रखने की हकदार है। तभी देश और गति से आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने मिलजुल कर इस संस्था को और आगे बढ़ाने की बात कहीं। संस्था की सचिव आनंद वर्मा  ने कहा कि हमारे देश के सबसे बड़े नायक पुलिस जवान हैं। जो अपने और  परिवार की तनिक भी फिक्र ना करते हुए दिन रात देश की सेवा में सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि आज देश उन वीर जवानों के बलबूते आगे बढ़ रहा है। युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष पंकज वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सभी अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें ताकि देश और गति से आगे बढ़ सके। इस समारोह में सभी ने देश के लिए शहीद हुए वीर जवान और स्वतंत्रता सेनानी को नमन किया। इस दौरान पंकज वर्मा उमेश वर्मा बीरेन्द्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, मुन्ना महतो, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page