राज्य में हो रहे लगातार दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के बैनर तले हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया


अभिषेक कुमार के साथ चुलबुल पांडे की रिपोर्ट

 राज्य में हो रहे लगातार दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के बैनर तले हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया

राज्य में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे दुष्कर्म और हत्या से पूरे राज्य की महिलायें भयभीत और आशंकित है। सम्पूर्ण राज्य की जनता मर्माहत है। राज्य की कानून व्यवस्था का इस प्रकार चरमराना, सरकार की विफलता और असंवेदनशीलता को दर्शाता है। भाजपा, जिला गिरिडीह के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की उपस्थिति में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा टॉवर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह इस राज्य का दुर्भाग्य है कि चार महीने पूरी तरह लॉकडाउन के होने का बावजूद 1 साल के कार्यकाल में से केवल 8 महीने में लगभग 1400 महिलाओं के साथ बलात्कार हो जाता है, आधे से अधिक घटना में बलात्कार के बाद पीड़िता की हत्या कर दी जाती है और सरकार अपराधी को पकड़ने ने नाकाम रहती है। प्रशासन बलात्कार होने का सबूत माँगती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला को मुखाग्नि जिला उपाध्यक्ष सिकंदर हेम्ब्रम ने यह कहते हुए दिया कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन राज्य की महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर सरकार की चुप्पी बेहद चिंता का विषय है। ऐसी सरकार के होने का कोई मतलब नहीं जो अपने राज्य की बहू-बेटियों को सुरक्षा ना दे सके। 

         इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्यरूप से सुभाषचंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, महेंद्र वर्मा, संजय सिंह, सुनील पासवान, कामेश्वर पासवान, इंजि विनय सिंह, सोनू एजाज, नवीन सिन्हा, रागिनी लहेरी, कविता राज, चुन्नू कांत, संजीत सिंह पप्पू, सुरेश मंडल, रंजीत राय, छोटू खान, हरमिंदर सिंह बग्गा, सदानंद वर्मा, ओमप्रकाश राय, दीपक स्वर्णकार, प्रकाश दास, अजय रंजन, मनोज संघई, अनूप सिन्हा, राजेन्द्र वर्मा (मजदूर यूनियन), मिथुन चंद्रवंशी, इरफान अंसारी, रंजीत राम, सोनी गोयल, नेहा कुमारी, रेखा देवी, डोली कुमारी समेत दर्ज़नों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page