संगठन को मजबूत करने को लेकर जिलाध्यक्ष का सरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ दौरा


 




संगठन को मजबूत करने को लेकर जिलाध्यक्ष का सरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ दौरा

सरिया(गिरिडीह): काँग्रेस जिलाध्यक्ष श्री नरेश वर्मा का दौरा बुधवार को सरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ।संगठन को मजबूत करने के क्षेत्र में आये दिन जिलाध्यक्ष का दौरा कहीं न कहीं रहता ही है।इसी क्रम में सरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा हुआ जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम इस क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होकर उन पर विचार कर क्रमबद्ध तरीके से उसे निष्पादन करने का भरोसा दिया।इस बीच उन्होंने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर मंडल जी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके पश्चात क्षेत्रों के समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अभिनंदन प्र. सिंह संग मुलाकात किये। अपने बातों में जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की प्रमुख पहचान है जो आम जनता के हर समस्या में उनके साथ रहते है और पार्टी आपसे उम्मीद भी करती है कि आप जनता के प्रत्येक सुख दुख में जनता का सहयोग देंगे ताकि जनता का भरोसा पार्टी पर बनी रहे।इसी बाबत काँग्रेसी नेता राहुल वर्मा ने बताया कि माननीय जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी जरूर अपनी मुकाम हासिल करेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने मन से कार्यरत हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page