सिख समाज के लोगों ने दसवें गुरु जी का पावन प्रकाश की भव्य प्रभात फेरी निकाली


गिरिडीह से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का पावन प्रकाश पूर्व 20 जनवरी 2021 को मनाया जायेगा,कार्यक्रम को  मुख्य रखते हुए गुरुद्वारा पंजाबी माला से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकलेगी जो कि आज 15 जनवरी से शुरू हुई है और यह प्रभात फेरी सुबह 5:45 बजे द्वारा पंजाबी माला से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए वापस यहीं आकर समाप्ति होती है। 

यह प्रोग्राम 5 दिन 15 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा 20 तारीख मुख्य गुरपूर्व का प्रोग्राम है जिसमें बाहर से आए रागी जत्थे कीर्तन दीवान लगाएंगे। हर दीवान के बाद गुरु का अटूट लंगर भी बांटा जाएगा, आप सभी गिरिडीहवासियों से विनती है सारे प्रोग्राम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें। मौके पर नरेंद्र सिंह सलूजा ,गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा का सचिव सेवादार , सरदार मंजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह दुआ, गुमान सिंह ,मिया बीबी  ,निधि जसविंदर , भाई सुबोध सिंह आदि सिख समुदाय के गणमान्य लोग शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page