गिरिडीह जिले के काँग्रेस्सियो के लिए गौरवपूर्ण क्षण,जिला में बनेगा आधुनिक जिला कार्यालय!


 

गिरिडीह, जिला कांग्रेस कमेटी गिरिडीह के नए भवन निर्माण हेतु कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री झारखंड सरकार आदरणीय डॉ रामेश्वर उरांव जी की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक में जिले में काँग्रेस कार्यालय निर्माण योजना पर सर्वसम्मति से मुहर लगी जिसके लिए सर्वसम्मति से एक कमिटी बनाई गई जो इस प्रकार हैं-

•पूर्व सांसद आदरणीय श्री तिलकधारी प्रसाद सिंह जी को प्रधान संरक्षक

•पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव माहतो कमलेश जी संरक्षक

•जिला कोऑर्डिनेटर श्री अशोक चौधरी जी को सह संरक्षक

•गिरिडीह जिलाध्यक्ष श्री नरेश वर्मा जी को पदेन सदस्य

इसके अलावे सदस्यों में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री एन.पी.सिंह बल्लू,श्री उपेंद्र सिंह,डॉ.मंजू कुमारी,श्री सतीश केडिया,श्री धनंजय सिंह,श्री अजय कुमार सिन्हा,श्री बलराम यादव,मो.अली खान,श्री नवीन आनंद चौरसिया,श्री संतोष राय, पूनम वर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page