14 जनवरी का राशिफल: जानें गुरुवार के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें यहां


 

आज साल 2021 की तारीख 14 जनवरी को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार Thursday भी कहते हैं। वहीं कुंडली में भी गुरु विद्या के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं। वहीं यह दिन विद्या का कारक होने के चलते इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

1. मेष  राशिफल (Aries  Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने की ओर इशारा कर रहा है। आज अपने बिजनेस में कुछ नई तरकीबें लड़ाएं, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और आप की इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। खर्चों में तेजी आएगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। खुद की सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों की मदद हो सके, ऐसा भी कुछ करने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज प्रिया के साथ वक्त बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे। 

2. वृष  राशिफल (Taurus Horoscope) आपके लिए आज का दिन बढ़िया होगा। परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ घर की जरूरत का कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको प्रिय के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।

3. मिथुन  राशिफल (Gemini Horoscope) आपके लिए आज का दिन मध्यम तौर पर फलदायक रहेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर ही निर्भर रहना होगा। किसी दूसरे पर निर्भरता गलत होगी। उसके बावजूद अल्प फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। 

4. कर्क राशि

किसी काम के लिए आपके मन में नया आईडिया आयेगा। काम की अधिकता होने से आपको तनाव हो सकता है। ऑफिस में काम को जल्दबाजी में करने से बचिए। प्रॉपर्टी के लिये अच्छी डील मिल सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।


5. सिंह राशि

अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो दिन शुभ है। आपको काफी फायदा होगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। घर का वातावरण आपको  आनंदित बनाये रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान बढ़ेगा।

6. कन्या राशि

फायदा- लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। आज आप दूसरों की मदद करेंगे।

नुकसान- काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। पैसों की कमी से परेशान रहेंगे। दबाव में आकर कोई काम न करें।

उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

7. तुला राशि

कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि

व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रस्सन रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।

9. धनु राशि

आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।

10. मकर राशि

जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पेसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

11. कुम्भ राशि

शासन प्रशासन की अडचने आज आ सकती हेैं जल्दबाजी में कोई कार्य न करे, सही समय का इन्जार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि

कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page