गिरिडीह//:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज इकाई की बैठक बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में दिनांक 29 जनवरी 2021 को हुई जिसमें गिरिडीह कॉलेज इकाई के नये कार्यकर्त्ताओं की बैठक कर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के बारे में जानकारी देकर कॉलेज की शौक्षणिक समस्या का समाधान कर कॉलेज परिसर में शिक्षा का स्तर सुघारकर एक अच्छा वातावरण आये इस पर विस्तार से चर्चा कर युवा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने का आह्वान कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मां भारती को पुनः परम् शिखर पर स्थापित कर भारत को पुनः विश्वगुरु के पथ पर अग्रसर करने की बात कही। वहीं अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल त्रिवेदी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि (एबीवीपी या विद्यार्थी परिषद) एक भारतीय छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 9 जुलाई, 1949 को संघ के कार्यकर्ता बलराज मधोक जी की अगुआई में की गयी थी। मुंबई के प्रोफेसर यशवंत केलकर जी इसके मुख्य कार्यवाहक बने। विद्यार्थी परिषद का नारा है – ज्ञान, शील और एकता। आज विद्यार्थी परिषद् न केवल भारत का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि कि संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल त्रिवेदी, अभिषेक शर्मा, नगर एसएफडी प्रमुख रोशन चंद्रवंशी, कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, कॉलेज उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा,कॉलेज कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार, सतिश कुमार, सचिन शर्मा, नए कार्यकर्ताओं में उदय कुमार, विवेक वर्मा, राहुल राणा, सौरभ प्रजापति, आशीष कुमार, गौरव विश्वकर्मा, सौरभ सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें।
गिरीडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उददेश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।