झारखंड धाम में महाशिवरात्री को लेकर खोरीमहुया एस.डी.एम ने की बैठक


 

झारखंड धाम/निशांत कुमार:-आज दिनांक 10/02/2021 को पुराना विवाह भवन झारखंड धाम में एस. डी.एम धीरेन्द्रे प्रसाद सिंह  के अध्यक्षता में मंदिर प्रबंधन समिति के साथ महाशिवरात्रि को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एस. डी.एम धीरेन्द्रे प्रसाद सिंह ने बताया कि इस बार कोविड-19 को देखते हुए  सतर्कता बरतते हुए मनाया जाएगा। वहीं इस बार पहले की अपेक्षा में दुकानों को व्यवस्थित जगहों पर लगाने की बात कही। वहीं मंदिर के आस पास ज्यादा भीड़ ना हो इसके लिए प्रसासन के द्वारा खास ख्याल रखा जाएगा।


Mahashivratri 2021 Date And Time: 

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का एक महान पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है।इस बार महाशिवरात्रि के दिन शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन नक्षत्र घनिष्ठा रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे।इस साल महाशिव रात्रि का पर्व 11 मार्च दिन गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। 


One thought on “झारखंड धाम में महाशिवरात्री को लेकर खोरीमहुया एस.डी.एम ने की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page