दिव्यांग जन कल्याण संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक संपन्न



अभिषेक कुमार/गिरिडीह:-आज दिव्यांग जन कल्याण संघ की जिला स्तरीये मासिक बैठक झण्डा मैदान के प्रांगण में जिला उपाध्यक्ष नशिमुद्दीं अंसारी के अद्द्च्छ्ता में संपन हुवी, इस बैठक में निम्नलिखित मुददो पर चर्चा किया गया, जिसमें दिव्यांगौ का 7 माह से बकाया पेंशन, दिव्यांग आश्रम सह प्रशिक्षण केंद्र खोलने, दिव्यांगौ को 4 पहिया वाहन दिलाने से सम्बंधित मांगो पर चर्चा किया गया साथ हीं सरिया के द्वारिका साव के जमिनी विवादो पर चर्चा, किया गया ओर वंहा के पंचायत समिति सदस्य से बात कर इनके मामलो पर निराकरं करने का निर्देश संघ की ओर से दीया गया, वंही बेंगाबाद के सुगनी देवी की सुपुत्री का नामकं कस्त्रुबा गान्धी बालिका विद्यालय में नही हो पा रहा, जिसके सम्बंध में सम्बंधित परखन्ड़ के BPO से बात कर समाधान करने का आग्रह किया ओर मट्रुखा पंचायत के सुधिर मंडल, को प्रधानमंत्री आवास दिलाने हेतू वंहा के मुखिया से बात कर निर्देश दीया गया। इस बैठक में मुख्य रुप से दिव्यांग समाजिक सेवा संसथान गिरीडीह के जिला उपाध्यक्ष यशवंत वर्मा ने कहा की संस्था का कार्यालय का विधिवत उद्घाटन 14-02-2021 को झिन्झरि मोहल्ला में किया जायेगा जिसमें आप सभी आगन्तुक सादर आमंत्रित है, वंही राजधणवार के सूमण जी, मिडिया प्रभारी रंजीत रजक, रंजीत कुमार माथुर, तब्सुम  परवीण, मो ललिता, प्रेम दास, संगठन मंत्री चंद्रगुप्त पंडित, कोषाध्यक्ष द्वारिका पंडित, कीरण बाला‌ आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page