पारा शिक्षक संघ के बैनर तले झंडा मैदान गिरिडीह में किया गया बैठक का आयोजन


 

गिरिडीह/अभिषेक कुमार:- पारा शिक्षक संघ के बैनर तले झंडा मैदान गिरिडीह में बैठक का आयोजन  किया गया,बैठक की अध्यक्षता दिल चांद महतो और संचालन यजाउद्दीन अंसारी ने किया इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ का गिरिडीह जिला इकाई का गठन करना था बताते चलें कि एकत्रित पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा से अलग होकर 55000 प्रशिक्षित पारा शिक्षक ने अलग होकर नए 

संगठन झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ का गठन किया है आज गिरिडीह जिला मे भी झारखंड राज प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के प्रधान सचिव श्री सुमन कुमार के मौजूदगी में जिला इकाई गिरिडीह का गठन किया गया सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष दिल चंद महतो जिला महासचिव ज‌लालऊद्दीन 

अंसारी जिला कोषाध्यक्ष ईयायुदीन अलि को चयनित किया गया प्रधान सचिव श्री सूमन कुमार ने गठन कार्य के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड राज्य के सभी प्रशिक्षित पारा शिक्षक को कार्य अनुभव को आधार मानते हुए वेतनमान और स्थायीकरण करने का आग्रह सरकार से किया इन्होंने पारा शिक्षकों के साथ माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो वादा 

किया उसे याद दिलाते हुए वह उस वादे को भी पूरा करने का आग्रह किया इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव राय, मुख्तर अंसारी, विनोद प्रसाद महतो, अरुण कुमार आजाद ,फिदा हुसैन, गीता राज, अनीता देवी, राजेश कुमार सिन्हा ,गणेश मंडल, विनोद यादव ,महादेव महतो ,अरविंद कुमार, इकबाल अंसारी ,सुदीप पांडे ,तुलसी महतो, पंकज कुमार, रमजान अंसारी , मुरली प्रसाद महतो, आदि सैकड़ों पारा शिक्षक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page