गिरिडीह/अभिषेक:- आज दिनांक 25 2021 को शीतलपुर गिरिडीह राणा फार्म हाउस में भगवान विश्वकर्मा जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया गया तथा जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सभा संचालन महासचिव देवकी राणा ने की।
इस बैठक में जिला पदाधिकारी गण सहित जिला के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रखंडों के मुख्य पदाधिकारी गण एवं समाज के गणमान्य मान्यवर उपस्थित हुए। जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला समिति के विस्तार एवं निम्नलिखित संकल्प सर्वसम्मति से पारित किया गया, प्रखंडों के अनुशंसा के आधार पर जो भिन्न है- जिला संरक्षक श्री राजेश्वर राणा ,जिला उपाध्यक्ष श्री ब्रह्म देव राणा, श्रीमती प्रतिभा शर्मा, शंभू कुमार राणा , महादेव राणा। जिला सचिव -श्री नरेश विश्वकर्मा, महादेव राणा ,विष्णु विश्वकर्मा, अखिलेश राणा, शिवबालक राणा। जिला संगठन सचिव- रामदेव राणा, परन राणा, राम जी राणा, गोविंद विश्वकर्मा, संजय कुमार राणा, रंजीत शर्मा। जिला संयुक्त सचिव- चंद्रदेव विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार मिस्त्री।जिला कार्यालय सचिव- राजीव शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य -कामेश्वर विश्वकर्मा ,राजेश मिस्त्री ,गोपाल शर्मा, कारू शर्मा, सुखदेव शर्मा ,द्वारिका शर्मा, केदार शर्मा। आदि मौजूद थे।
गिरीडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उददेश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।