सदर अस्पताल परिसर में कृमि मुक्ति दिवस का विधिवत उद्धघाटन किया गया।


 

गिरिडीह:- आज 10 फरवरी 2021 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार आज सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद 1-19 वर्ष के बच्चों/किशोरियों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई।

वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर सिदार्थ सान्याल ने कहा कि जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 10 से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसमें उक्त अभियान के तहत सहिया एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर 1-19 वर्ष तक के बच्चों/किशोरियों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी एंव उक्त अभियान में कोविड-19 सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page