अभाविप ने बेजुबान पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए चलाया “सेव बर्ड्स” अभियान


 

गिरिडीह:- इस गर्मी में, चलो पक्षियों को बचाने के लिए, पक्षियों की रक्षा करने और उनकी पानी के साथ- साथ उनके खाघ सम्रागियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसी अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज ईकाई द्वारा कॉलेज परिसर में पानी से भरा कटोरा रखकर आज दिनांक 14/03/21 से एक  अभियान “सेव बर्ड्स” शुरू किया गया। इस गर्मी में, चलो पक्षियों को बचाने के लिए यह एक बहुत बड़ा अभियान है।

अभियान का शुभारंभ आज यहां कॉलेज परिसर में करते हुए, अभाविप के गिरिडीह कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज ने बताया की पक्षियों को बचाने के लिए एबीवीपी के इस कदम को उठाया है, तथा कहा कि एक पक्षी का जीवन इंसानों के जीवन के समान महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों ने तार्किक रूप से परस्पर संबंध बनाए हैं और उनका अस्तित्व पक्षियों और मनुष्यों के बीच इस गहरे और प्राकृतिक संबंध पर आधारित है। पक्षियों के लिए पानी एक गंभीर समस्या होती है, विशेषकर गर्मियों में जब तालाब और पानी के अन्य स्रोत सूख जाते हैं। मौके पर अभाविप के गिरिडीह कॉलेज ईकाई के कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह शहर के हर परिवार से अपने घर में पक्षियों के लिए पानी की सुविधा रखने की अपील की। मौके पर इस अभियान को शुरूआत करने वालों में अभाविप के गिरिडीह कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, रिया सिन्हा, कॉलेज कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार सक्रिय कार्यकर्ता ऋषि त्रिवेदी,अभिजीत कुमार सतीश कुमार आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे।

                             ADVERTISEMENT



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page