अभाविप ने साहू धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह बड़े धूम-धाम से बनाया


 

गिरिडीह:-‌ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह ईकाई के द्वारा आज दिनांक 27/03/2021 को साहू धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह बड़े ही घूम-घाम से मनाया गया। इस होली मिलन समारोह का शुभारंभ करने से पहले दीप प्रज्वलित कर मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। वहीं आरएसएस के विभाग संघचालक अर्जुन मिष्टाकर जी ने समाज को एकजुट करने वाले त्योहार होली पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि अभाविप के समाज में भूमिका एवं छात्रों का महत्व व गरिमा तथा होली के महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि अखिल भारतीय विधार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। चुकी विद्यार्थी परिषद अपने अनुशासन एवं समाज में किए गए सभी कार्यक्रम के लिए हमेशा जाना जाता है।  वहीं आरएसएस गिरिडीह के जिला प्रचारक विकास जी ने संगठन के महत्व को बताते हुए कहा कि परिषद हमेशा छात्राओं के लिए मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम करके छात्राओं, बहनों को सशक्त एवं जागरूक बनाने का कार्य करता हैं। मिशन साहसी के माध्यम से भारत में करोड़ों छात्राओं को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण दी जाती है। बाद में एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली मनाई गई। साथ ही होली की बधाई दी गई। मौके पर जिला संयोजक कुमार गौरव ,विभावि सह संयोजक कृष्ण त्रिवेदी,विभाग संयोजक दीपक साव  नगर अध्यक्ष आशा रजवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल त्रिवेदी, आशीष सिंह, अभिषेक शर्मा, विजय ओझा, आदर्श तरवे ,नगर सह मंत्री अक्षय कुमार, भोला राम, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, सक्रिय कार्यकर्ता विशाल द्विवेदी, स्नेहा पाठक, संजुक्ता सहाय, प्रिति कुमारी, रोशन राय, राहुल हिन्दुस्तानी, रोशन सिन्हा, राजेश कुमार, सतिश कुमार, आकर्षण गुप्ता, निलेश कुमार , अवघेश वर्मा आदि कार्यकर्ता के अलावे मेयर सुनील पासवान, जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी,भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन सिंह, गौतम तिवारी,जिला सोशल मिडिया प्रभारी मोती लाल उपाघ्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय,  अर्जुन वर्मा ,निर्भय सिंह  कांग्रेस नेता समीर चौधरी , नवनीत सिंह,रोहित चौबे  , बीरू वर्मा , कुंदन सिंह , सन्नी सिंह आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page