आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ का भाजपाइयों ने किया स्वागत


 

गिरिडीह:- देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से आजादी महोत्सव की शुरुवात पीम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर किया।

इस बाबत निवर्तमान विधायक निर्भय शाहबादी ने बताया कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में मार्च 1930 में ब्रिटिश सरकार के नमक पर एकाधिकार के खिलाफ अहिंसक प्रदर्शन के रूप में दांडी मार्च निकाला गया था और यह प्रदर्शन ऐसा रूप लिया कि अंग्रेज शासन के खिलाफ संघर्ष के लिए पूरे भारत को एकजुट कर दिया था और अंत में अंग्रेजों को भारत को छोड़ जाना पड़ा।

श्री शाहबादी ने बताया कि हमारे देश के माननीय प्र० मोदी जी का सपना आत्मनिर्भर व सशक्त भारत बनाने का यह एक सफल प्रयास है और अब वह समय दूर नहीं कि हमारा देश पूरी दुनिया पर राज करेगी।

वहीं जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, निर्भय सिंह, सिन्हा जी ने बताया कि अहमदाबाद का साबरमती आश्रम  आज एक बार फिर उस दांडी मार्च का गवाह बन रहा है जिसने अंग्रजी हुकूमत के खिलाफ सबसे बड़े संघर्ष कि मजबूत नींव तेयार की थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page