गिरिडीह नगर निगम के महापौर श्री सुनील पासवान ने मेडिकेटेड मच्छरदानी का किया वितरण।


गिरिडीह:- आज गिरिडीह नगर निगम के महापौर श्री सुनील पासवान जी ने बढ़ते गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से बचाव हेतु शहर के वार्ड नं 13 जंगलपुर में स्थानीय निवासियों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया। इस मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद श्री सोमार मरांडी, राजू शर्मा , श्यामू चौड़े इत्यादि लोग मौजूद थे। महापौर सुनील पासवान जी ने मीडिया को इस क्रम में बताया कि यहाँ गर्मी के समय मच्छरों के प्रकोप अधिक हो जाता है जिससे यहाँ हर वर्ष मलेरिया, डेंगू जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिससे अब लोगों को इजात मिलेगी। महापौर ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और वार्ड पार्षद सोमर मरांडी जी को धन्यवाद दिया और उनके कार्य को सराहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page