जल दिवस कार्यक्रम में 19 मार्च से 22 मार्च तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी:- उपायुक्त


 

विश्व जल दिवस के सफल संचालन को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जल की उपयोगिता, जल का महत्व, जल संचयन व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी:- उपायुक्त…

● उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है:- उपायुक्त…

गिरिडीह, 18 मार्च 2021:- 22 मार्च जल दिवस के सफल आयोजन को लेकर गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर जल की उपयोगिता, जल का महत्व, जल संचयन व अन्य की जानकारी उपलब्ध कराकर लोगो को जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में 22 मार्च को जल दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में पूरे जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 19 मार्च से 22 मार्च 2021 तक किया जाना है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा किया जाएगा।

1. दिनांक 19 मार्च को विभिन्न स्कूलों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में जल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जल से संबंधित विभिन्न विषयों पर निबंध जैसे जल का महत्व, जल बचाने से भविष्य में लाभ, जल स्रोत का स्थायित्व कारण जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

2. दिनांक 20 मार्च 2021 को जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी विभाग, पंचायत सचिवालय, AWC, स्वास्थ्य केंद्र में जल शपथ का आयोजन किया जाएगा। जहां सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मियों के द्वारा जल संचयन हेतु शपथ दिलाई जाएगी। 

3.दिनांक 21 मार्च को प्रत्येक प्रखंड के 1 चयनित ग्राम में जल एवं FHTC पर चर्चा किया जाएगा। साथ ही जल जीवन मिशन के सभी क्रियान्वित योजनाओं का सही से रख-रखाव, जल स्रोत का स्थायित्व करण, जल संग्रहण जल की गुणवत्ता, जांच, जलसहिया एवं DWSD का दायित्व व अन्य कार्य किया जाएगा। 

4. दिनांक 22 मार्च प्रखंड स्तर पर जलसहिया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सारे प्रकरण में जल सहिया सम्मेलन का आयोजन, विश्व जल दिवस पर चर्चा, जल संचयन, जल संग्रहण का सही से रखरखाव एवं जल की गुणवत्ता पर चर्चा व अन्य गतिविधियां की जाएगी।

उपरोक्त के अलावा उपायुक्त ने कहा कि विश्व जल दिवस 2021 को सफल क्रियान्वयन हेतु सभी गतिविधियों के संचालन में सभी संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अहम है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page