झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न


गिरिडीह:- दिनांक 27 मार्च 2021 को झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गिरिडीह की एक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में जिले के तमाम होमगार्ड जवान उपस्थित हुए बैठक की कार्यवाही प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य अपने विभिन्न समस्याओं जैसे बिहार में होमगार्ड जवानों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं के झारखंड के होमगार्ड को भी दिया जाए बिहार में होमगार्ड जवानों को ₹774 प्रति दिन 

भत्ता पी,एफ वेतन निर्धारण रिटायर पर एक मुफ्त तय राशि का भुगतान, नियमित ड्यूटी आदि बहुत से सारी सुविधाएं प्राप्त है इसी मांग को लेकर झारखंड के प्रदेश कमेटी ने विगत 8 मार्च 2021 से आंदोलनरत है और विधानसभा के समक्ष धरना पर सभी जिले के जवान बैठे हैं तत्पश्चात केंद्र कमेटी ने निर्णय लिया है कि 23 मार्च 2021 तक यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार 


नहीं करती हैतो 24 मार्च 2021 से झारखंड के तमाम होमगार्ड जवान 24 मार्च से अपने-अपने जिले में ड्यूटी बहिष्कार किया जाएगा इसी के परिपेक्ष में गिरिडीह जिला में भी बैठक का आयोजन किया गया एवं सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि हमारी मांगों पर सरकार दिनांक 31 मार्च 2021 तक कोई विचार नहीं किया जाता है तो दिनांक 1 अप्रैल 2021 से ड्यूटी बहिष्कार करते हुए रांची पहुंचकर धरना में शामिल हो जाएंगे इसकी सूचना जिले के उपायुक्त आरक्षी अधीक्षक जिला सदस्य झारखंड रक्षा वाहिनी कार्यालय गिरिडीह को दी जा रही है,तथा तमाम पोस्ट पर जहां जहां जवान प्रतिनियुक्त है वहां के संबंधित पदाधिकारी को भी सूचना से अवगत कराया जा रहा है ।आज की बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा ,भीमदेव राम ,नरसिंह तिवारी, विनोद सिंह, कंचन राय, अजय सिंह ,गोविंद सिंह, विनोद सिंह, कारू चौधरी, भगवान राय, सुरेंद्र प्रसाद, राम वचन सिंह, रामानंद सिंह, जितेंद्र सिंह, आदि अनेक जवान उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page