तीसरी थाना क्षेत्र के गुमगी गांव में सिलेंडर विस्फोट के साथ घर हुआ जमींडोज, चार की मौत


 

गिरिडीह:- तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ में सिलिंडर विस्फोट से मकान हुआ जमींदोज,घर के में रह रहे चार सदस्यों की मौत हुई है जबकि एक घायल है।महिला समेत चार की मौत, विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया है।

विस्फोट में 4 की मृत्यु, एक घायल। मृतकों में 55 वर्षीय भुखली देवी उसकी 30 वर्षीय बहू सुनीता देवी सुनीता देवी के पांच साल का पुत्र अंकित कुमार एवं एक मााह का नवजात पुत्र शामिल है। गृह स्वामी बुधन राय इस हादसे में बाल-बाल बच गया है।

मलबे को हटाने एवं राहत बचाव कार्य के लिए दो दो जेसीबी को लगाकर मलबा हटाया जा रहा है, तीसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को मलवे निकाला गया है बांकी निकालने की प्रयास कर रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पक्के मकान में घर के 5 सदस्य थे जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल थी,जिसमे चार के चिथड़े उड़ गए हैं। पक्का मकान विस्फोट में पूरी तरह ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील होने के बाद इसे बड़ी विस्फोटक सामग्री से ब्लास्ट होने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।बहरहाल दबे हुए सभी लोगों के शवों को निकालने का प्रयास जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page