नशे में धुत युवक पत्नी से मिलने सासुराल गए, पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने कुएं में कूद कर की खुदकुशी



गिरिडीह:- धनवार थाना क्षेत्र के कर्माटांड में एक नशे में धुत युवक ने कुएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। इसके बाद युवक घर के पास बने कुएं में कूद गया। जब अगल-बगल लोगों की इसकी सूचना मिली तो तुरंत कुएं से उसे बाहर निकाला तब तक उसका मोत हो चुका था। घटना सोमवार की है।

मृतक की पहचान विनोद कुमार दास (35) के रूप में की गई। वो शराब पीने का आदि था। विनोद मजदूरी किया करता था। उसके दो बच्चे भी हैं। विवाद के कारण उसकी पत्नी 3 महीने से अपने मायके में रह रही थी। होली में विनोद ससुराल गया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page