पैसेंजर बन कार लूटकांड का हुआ उद्धभेदन, पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।


 

गिरिडीह:- बीते 26 फरवरी को पैसेंजर बन कार लूटकांड का उद्धभेदन कर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दिए कि यह कांड वादी संतोष कुमार यादव पे० बिंदेश्वर यादव साo खैरा मंझौली थाना कसमा जिला औरंगाबाद (बिहार) का निवासी है।  यह वर्तमान में 264 ए ० पी ० सी ० सी ० थाना नारकोलडंग कोलकाता में रहकर Travel Agency Uber में अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिज़ायर WB07J-0520 जिसके मालिक ही चलाते  हैं। दिनांक 26-02-2021 Uber बुकिंग के माध्यम से दो पैसेंजर कोलकाता से बोकारो ले कर चले थे बोकारो के बाद वापस दोनों पैसेंजर   द्वारा उसी गाड़ी में नगद पैसे में बात कर वापस विष्णुगढ़ के रास्ते बगोदर होते हुए कोलकाता जा रहे थे। बगोदर टोल प्लाजा के समीप  इनकी गाड़ी दोनो पैसेंजर द्वारा लूटकर भाग गए।  दिनांक 27/02/21 को ये थाना आकर आवेदन दिया जिसका आधार पर कांड संख्या 42/21 दिनांक 27.02.21 धारा 392 भा० द०विo दर्ज किया गया।  इस आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय गिरिडीह कांड को उद्भेदन तथा लूटी हुई कार को बरामद करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया के नेतृत्व में एक टीम  का गठन कर त्वरित करवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर कांड में लूटी गई Swift Dezire WB07J-0520 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के थाना बैरिया अंतरगत ग्राम तिवारी का मिल्की (चक गिरिधर) से बरामद किया गया। 

         जिसमें गिरफ्तारी संतोष मिश्रा की हुई है जो चक गिरिधर थाना- बैरिया, जिला-बलिया (यू0पी0)।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page