यूथ इंटक के गिरिडीह जिला अध्यक्ष बनाए गए अमित सिन्हा


 यूथ इंटक के गिरिडीह जिला अध्यक्ष बनाए गए अमित सिन्हा

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा जी एवम झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव कुमार रवि चौबे जी ने अधिवक्ता अमित सिन्हा जी को गिरिडीह जिला यूथ इंटक का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।झारखंड इंटक के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह जी ने अपनी पूरी टीम के साथ आज दिनांक 23. 03. 2021को श्री अमित सिन्हा जी को जिला अध्यक्ष मनोनित होने के फल स्वरुप एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जहां उन्होंने बुके देकर श्री सिन्हा को सम्मानित किया व उम्मीद जताया कि अमित सिन्हा जी अपने पद में बने रहकर न केवल  इंटक को अपितु कांग्रेस के सभी विंग को मजबूती प्रदान करेंगे  । वही जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष जी को मनोनयन के लिए दिल से धन्यवाद दिया साथ ही इस सम्मान समारोह के लिए प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिंह जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर अपनी मेहनत से पार्टी को मजबूती प्रदान करने व अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर जल्दी ही अपनी जिला कमिटी का विस्तार करेंगे साथ ही उन्होंने शीर्ष पधाधिकारियो के उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया।मौके पर कांग्रेस के महामंत्री कृष्णा सिंह ,लखन साव ,पंकज मिश्रा, विजय कुमार, सुरेश कुमार ,यशराज ,श्रेयस कुमार,अमीश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page