विश्व उपभोक्ता दिवस कानूनी जागता शिविर का किया गया आयोजन


 विश्व उपभोक्ता दिवस कानूनी जागता शिविर का किया गया आयोजन

 आज दिनांक 15 मार्च,2021 दिन सोमवार को मध्य विद्यालय कोइरीटोला पचम्बा, गिरिडीह के प्रांगण में माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष महोदया, श्रीमती वीणा मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के सचिव संदीप कुमार बर्तम के मार्गदर्शन में “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस”-सह -जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम ने सभा को संबोधित करते हुए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से उपभोक्ताओं के अधिकारों को बताया तथा कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों को संरक्षण प्रदान करने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा सभी जिलों में उपभोक्ता फोरम की स्थापना की गई है जहां कोई भी उपभोक्ता अपने मामलों को दर्ज करा सकते हैं।  इस उपभोक्ता फोरम में उपभोक्ताओं को उचित एवं त्वरित न्याय प्रदान किया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह भी आम जनों की अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित जनों को जानकारी प्रदान किया। सभा को संबोधित करते हुए स्थाई लोक अदालत के सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत में आकर अपने छोटे-मोटे मामलों को केस दर्ज होने के पूर्व समझौता करने की जानकारी दिया। पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार सिन्हा ने भी उपस्थित ग्रामीणों को विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दिए एवं  पैनल अधिवक्ता गोपाल रजक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । साथ ही साथ श्रम विभाग के द्वारा मजदूरों के बीच शर्ट पैंट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों में पीएलवी कामेश्वर कुमार एवं संतोष कुमार सहित मंजू शर्मा, धीरज कुमार, शारदा कुशवाहा, सुबोध कुमार, सुनील कुमार यादव, महेंद्र वर्मा, रुकमणी देवी, मोहम्मद अल्ताफ इत्यादि लोग इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page