विश्व में भारत युवा शक्ति वाला सबसे बड़ा राष्ट्र:-किसलय तिवारी


गिरिडीह:- गिरिडीह में भाजयुमो के परिचयात्मक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में  गुरुवार को जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता व महामंत्री शम्भू शर्मा के मंच संचालन में किया गया।  मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने भाजयुमो के सभी नवचयनित अधिकारीयो का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि विश्व में सर्वाधिक युवाओं वाला  देश भारत है । सबसे बड़ा सदस्यों वाला पार्टी भाजपा है। युवा ही देश को नई दशा व दिशा प्रदान करने में सक्षम होते है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्व पटल पर हिंदुस्तान महाशक्तिशाली राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। विकास की नित नया आयाम गढ़ा जा रहा है।    मुद्दाविहीन विपक्ष चारो खाने चित  होकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है । सत्ता दूर जाते देख  ममता दीदी मानसिक संतुलन खो चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे सहित अन्य ने विचार ब्यक्त किये। सभी ने बारी बारी से अपना परिचय दिया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया गया।  भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय,उपाध्यक्ष आकाश सिंह,मनोज कुमार पासवान,सोनू सिंह,महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी,शम्भू कुमार शर्मा,मंत्री भोला साव,मुकेश यादव,अंकित राउत,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा,कार्यालय मंत्री ईश्वर दास,मीडिया प्रभारी गोपालकृष्ण पाण्डेय, रूपेश स्वर्णकार,प्रवीण कुमार वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी विद्याभूषण सिंह,विशाल गुप्ता, आई टी सेल संयोजक गौतम भदानी,नवीन पाण्डेय,शुभम कुमार, हीरोडीह मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा राजा सहित 34 मंडल अध्यक्षो  को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सभी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page