भाजपा किसान मोर्चा, जिला इकाई गिरिडीह के बैनर तले एकदिवसीय धरना सम्पन्न, किसानों ने जताई अपनी पीड़ा



भाजपा किसान मोर्चा, जिला इकाई गिरिडीह के बैनर तले एकदिवसीय धरना सम्पन्न, किसानों ने जताई अपनी पीड़ा

गिरिडीह/चन्दन पाण्डेय:- राज्य के किसानों के साथ हो रहे छलावे और अनदेखी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा, जिला इकाई गिरिडीह के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा की अध्यक्षता  में आज अम्बेदकर चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महादेव दुबे व कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेश मेहता उपस्थित थे।                कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं किसानों ने अपनी बात को रखते हुए मौजूदा सरकार द्वारा राज्य के किसानों के साथ किये जा रहे छल और सौतेले व्यवहार का पुरजोर विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को मौजूदा सरकार ने बन्द करवा दिया। भाजपा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत, राज्य के किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये और प्रति 5 एकड़ 30000 रुपये मिल रहे थे, वर्तमान सरकार ने उक्त किसान कल्याणकारी योजना को बंद करवा दिया। राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा भी कागजों और फाइलों में ही सिमट कर रह गई है। राज्य के एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया। पैक्स के माध्यम से अनाज की खरीदी का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। उक्त मुद्दों से राज्य के किसानों में बहुत रोष है। उपर्युक्त विषयों के संदर्भ में भाजपा का एक शिष्टमंडल जिला के उपायुक्त महोदय से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से मांग किया_ है कि किसानों के कर्ज और अनाजों के भुगतान की यतिशीघ्र व्यवस्था कराई जाय।                     इस मौके पर श्री नुनूलाल मरांडी, श्री दिनेश यादव, सुभाषचंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, अशोक उपाध्याय, सुनील अग्रवाल, श्याम प्रसाद, संजय सिंह, नवीन सिन्हा, रागिनी लहेरी, सोनू एजाज अहमद, रंजीत राय, अनूप सिन्हा, प्रकाश मंडल, अम्बिका बर्णवाल, कृष्णकांत शर्मा, परमेश्वर मोदी, जागेश्वर यादव, ओम प्रकाश मंडल, विनय कुमार सिंह, मोतीलाल उपाध्याय, संजीत सिंह पप्पू, चुन्नू कांत, रंजीत कुमार राय, रणबहादुर पासवान, संतोष गुप्ता, उदय साव, दीपक स्वर्णकार, सुरेंद्र लाल, राजेन्द्र राम, सुनील गोस्वामी, अशोक स्वर्णकार समेत दर्ज़नों लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page