उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि ऋण माफी योजना, केसीसी, आपूर्ति, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण एवं गव्य विकास आदि विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिया गया जरूरी दिशा निर्देश


कृषि ऋण माफी योजना के अन्तर्गत सभी मानक फसल ऋण धारकों का ई-केवाईसी कार्य में प्रगति सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य को पूर्ण करें:- उपायुक्त…

कृषि ऋण माफी योजना को लेकर बेहतर कार्य योजना बनाई जाय, ताकि उनका उचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हो:- उपायुक्त…

■ पारदर्शिता के साथ एवं सुनियोजित तरीके से कृषि ऋण माफी योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें:- उपायुक्त…

■ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के सभी योग्य चयनित लाभुकों को यथाशीघ्र राशि का भुगतान कर उन्हें लाभान्वित करें:- उपायुक्त…

■ सभी संबंधित पदाधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए उक्त सभी योजनाओं का सफल संचालन सुनिश्चित करें:- उपायुक्त…

गिरिडीह, 08 अप्रैल 2021:-आज समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि ऋण माफी योजना, पीएम किसान, केसीसी, आपूर्ति, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण एवं गव्य विकास आदि विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया तथा आ रही दिक्कतों का त्वरित निष्पादन करने का आवश्यक निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा उक्त सभी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।



■ सर्वप्रथम बैठक की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की प्रखंडवार अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिले के मानक फसल ऋण धारकों को लाभान्वित करने का उद्देश्य है। इसके तहत सभी योग्य/ मानक फसल ऋण धारकों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि मानक फसल ऋण धारकों का ई-केवाईसी में प्रगति सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य को पूर्ण करें। उपायुक्त ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मानक फसल ऋण धारकों का ई-केवाईसी हेतु कृषक मित्र एवं जनसेवक से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक संख्या में किसानों का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में एटीएम, बीटीएम का सहयोग लें तथा प्रगति सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन लक्ष्य तय करें तत्पश्चात किसानों का ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। प्रखंड स्तर पर बेहतर माइक्रो प्लान तैयार कर सभी किसानों को उक्त योजना से जागरूक करते हुए उनका ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कृषि ऋण माफी योजना की जानकारी दी…

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि *झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत 31 मार्च 2020 से पहले के स्टैंडर्ड मानक ऋण लाभुकों को 50,000 तक के ऋण माफी* का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत गिरिडीह जिले के *42,000 मानक फसल ऋण धारक लाभान्वित होंगे। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले के अब तक कुल 16,836 सुयोग्य श्रेणी के किसानों का ई-केवाईसी किया गया है। शेष किसानों के ई-केवाईसी* का कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी का *ई-केवाईसी* का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पशुपालन, गव्य विकास, भूमि संरक्षण, जिला उद्यान विकास विभाग की समीक्षा…

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने उक्त योजना के क्रियान्वयन, अभिसरण एवं शत प्रतिशत लाभुकों का भुगतान करने का आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 योजना का लक्ष्य एवं आवंटित राशि के विरूद्ध जिले में अब तक कुल 794 लाभुकों के बीच 1,37,39,550 राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। जिनमें से सूकर/बकरा/ब्रायलर/कुक्कुट/लेयर/कुक्कुट विकास योजना (osp) के तहत 517 लाभुकों के बीच 11547387 राशि का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार सूकर/बकरा/ब्रायलर/कुक्कुट/लेयर/कुक्कुट विकास योजना (scsp) के तहत 90 लाभुकों के बीच 19,11,102 राशि का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार बत्तख चूजा वितरण की योजना (osp) के तहत 187 लाभुकों के बीच 2,81,061 राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला गव्य विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्ययोजना अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गव्य विकास कार्यक्रमों के लिए इच्छुक ग्रामीण कृषकों/दुधारू मवेशी पालकों से संबंधित जिला स्तरीय अनुमोदन समिति के उपरांत किए जाने वाले कार्य व उसके तहत संचालित योजनाओं का लाभ देने का निदेश दिया। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय अनुमोदन के उपरांत दो दुधारू गाय वितरण हेतु कुल 185 लाभुकों का चयन किया गया है। साथ ही 5 गाय वितरण हेतु 22 लाभुक तथा 10 गाय वितरण हेतु 07 लाभुक का चयन किया गया है। सभी 214 लाभुकों का pay-id बना लिया गया है। तथा लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा रही है। जल्द ही सभी लाभुकों के खाता में राशि भेजा दिया जाएगा। साथ ही डीप बोरिंग के लिए 33 लाभुक तथा वार्मी कम्पोस्ट के लिए 14 योग्य लाभुकों का चयन किया गया है। तथा राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने जिला गव्य विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द सभी योग्य लाभुकों के खातों में राशि का भुगतान करें। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा भूमि संरक्षण विभाग की ओर से पंपसेट वितरण, मृदा जांच आदि कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जिले 101 छोटे एवं सीमांत कृषकों को पंप सेट का वितरण किया गया है। इसके अलावा मिनी ट्रैक्टर हेतु 15 समूहों का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। तथा पावर टीलर एवं अन्य यंत्र हेतु 09 समूहों का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। जिस पर कार्रवाई प्रारंभ है। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जिला उद्यान विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती 3 हेक्टेयर में की जा रही है। अनानास की खेती  3 हेक्टेयर तथा पपीता की खेती 06 हेक्टेयर में की जा रही है।

आपूर्ति विभाग के तहत धान अधिप्राप्ति व अन्य संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति के सफल कार्यान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने प्रखंडवार धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की तथा धान अधिप्राप्ति में आ रही दिक्कतों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित निष्पादन करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। 

बैठक में जिला प्रबंधक एफसीआई ने बताया कि धान अधिप्राप्ति में पूरे राज्य में गिरिडीह जिला का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अच्छा धान अधिप्राप्ति किया है। *उन्होंने कहा कि जिले के सभी 13 प्रखंडों में संचालित कुल 47 पैक्स केंद्रों से अब तक कुल 10,492 किसानों के द्वारा कुल 6,39,640.34 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया है। तथा 6156 किसानों के बीच 353838742.76 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। साथ ही 02.47 करोड़ बोनस राशि का भुगतान किसानों के बीच किया गया है। तथा भुगतान का 97.97% प्रतिशत है।* तथा अन्य शेष किसानों का भुगतान हेतु विपत्र तैयार किया जा रहा है उन्हें भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में जूट बैग की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

पैक्सवार धान अधिप्राप्ति का विवरण इस प्रकार है:-

1. बिरसाफल सब्जी उत्पादक सहयोग समिति पैक्स के 460 किसानों द्वारा कुल 31061.15 क्विंटल, 2. केश्वारि पैक्स के 436 किसानों द्वारा कुल 33380.86 क्विंटल 3. लक्ष्मण टुंडा पैक्स के कुल 56 किसानों द्वारा कुल 2624.82 क्विंटल 4. तांबागुड़िया पैक्स के कुल 102 किसानों द्वारा कुल 3527.29 क्विंटल 5. तिसरी पैक्स के कुल 178 किसानों द्वारा कुल 16281.30 क्विंटल, 6. खरसावन पैक्स के कुल 213 किसानों द्वारा कुल 15921.00 क्विंटल 7. नवागढ़ चट्टी पैक्स के कुल 333 किसानों द्वारा कुल 17701.00 क्विंटल 8.सिर्साय पैक्स, धनवार के कुल 143 किसानों द्वारा कुल 10094.29 क्विंटल 9. हेमरोडीह पैक्स के कुल 240 किसानों द्वारा कुल 15996.39 क्विंटल 10. खरखरी पैक्स के कुल 229 किसानों द्वारा कुल 12783.63 क्विंटल 11. बरमसिया पैक्स के कुल 199 किसानों द्वारा कुल 9720.86 क्विंटल 12. परियाना पैक्स के कुल 272 किसानों द्वारा कुल 10924.61 क्विंटल, 13. पटना शेरुआ पैक्स के कुल 234 किसानों द्वारा कुल 14993.84 क्विंटल 14. जरुआडीह पैक्स के कुल 234 किसानों द्वारा कुल 17113.15 क्विंटल, 15.अटका पूर्वी पैक्स के कुल 650 किसानों द्वारा कुल 36731.36 क्विंटल 16. दोंद्लो पैक्स के कुल 404 किसानों द्वारा कुल 24179.08 क्विंटल, 17. मुण्डरो पैक्स के कुल 467 किसानों द्वारा कुल 25720.58 क्विंटल,18. खेतको पैक्स के कुल 264 किसानों द्वारा कुल 11520.39 क्विंटल 19. कुंडलवादह पैक्स, गांडेय के कुल 108 किसानों द्वारा 5367.47 क्विंटल 20. चकररदहा पैक्स के कुल 128 किसानों द्वारा कुल 8619.42 क्विंटल, 21. महुवार पैक्स के कुल 101 किसानों द्वारा कुल 4983.75 क्विंटल,22. बुधुदीह पैक्स के कुल 601 किसानों द्वारा कुल 31270.09 क्विंटल, 23. लन्गटाबाबा फार्मर्स पैक्स के कुल 168 किसानों द्वारा कुल 8510.43 क्विंटल, 24. प्रतापपुर पैक्स के कुल 336 किसानों द्वारा कुल 12524.24 क्विंटल, 25. चुंगलो पैक्स के कुल 523 किसानों द्वारा कुल 28754.44 क्विंटल, 26. मनिक्बाद पैक्स के कुल 163 किसानों द्वारा कुल 8968.50 क्विंटल, 27. खेरियोदीह पैक्स के कुल 177 किसानों द्वारा कुल 18235.83 क्विंटल, 28. हरलाडीह पैक्स के कुल 77 किसानों द्वारा कुल 4068.18 क्विंटल 29. असको पैक्स के कुल 106 किसानों द्वारा कुल 9629.00 क्विंटल, 30. चितरडीह पैक्स के 299 किसानों द्वारा कुल 17485.85 क्विंटल 31. दासडीह पैक्स के 98 किसानों द्वारा कुल 4916.60 क्विंटल, 32. फुलची पैक्स के 316 किसानों द्वारा कुल 16234.59 क्विंटल 33. कुरहरबिंदो पैक्स के 442 किसानों द्वारा कुल 26267.16 क्विंटल 34. बागोडीह पैक्स के 110 किसानों द्वारा कुल 14835.64 क्विंटल, 35. लेडा पैक्स के 56 किसानों द्वारा कुल 3383.59 क्विंटल, 36. लेडोडीह पैक्स के 190 किसानों द्वारा कुल 12499.22 क्विंटल 37. लोकाय पैक्स के 248 किसानों द्वारा कुल 22590.10 क्विंटल, 38. मधुबन पैक्स के 71 किसानों द्वारा कुल 3996.98 क्विंटल 39. सरिया पूर्वी पैक्स के 290 किसानों द्वारा कुल 17491.94 क्विंटल, 40. तेलोडीह पैक्स के 106 किसानों द्वारा कुल 5271.90 क्विंटल, 41. टेंगरा खुर्द पैक्स के 150 किसानों द्वारा कुल 6152.30 क्विंटल, 42. मालदा चक्की के 121 किसानों द्वारा कुल 9074.83 क्विंटल 43. सिंदवारिया पैक्स के 37 किसानों द्वारा कुल 1837.52 क्विंटल, 44. मदर टेरेसा पैक्स के कुल 56 किसानों द्वारा 3245.02 क्विंटल, 45. गादी पैक्स के कुल 56 किसानों द्वारा कुल 2901.74 क्विंटल, 46. बगोदर पश्चिमी के 125 किसानों द्वारा कुल 12550.98 क्विंटल, 47. बिरनी पैक्स के 120 किसानों द्वारा कुल 7697.44 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया है।

■ उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य जिला कृषि पदाधिकारी, जिला  सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक FCI, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम व अन्य  संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page