कला भवन बनाने का हो रहा प्रयास : जयप्रकाश वर्मा




कला संगम का तीन दिवसीय अखिल भारतीय नाटक, शास्त्रीय, मॉडर्न व लोकनृत्य प्रतियोगिता शुरू।

गिरिडीह : कला संगम के तत्वावधान में मोती सिनेमा हॉल में 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा स्मृति अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य, शास्त्त्रीय नृत्य व मॉडर्न नृत्य प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घटान मुख्य अतिथि गांडेय के पूर्व जयप्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि उप मेयर प्रकाश राम, संरक्षक राजेंद्र बगेडिया, प्रो. विवेकानंद कुशवाहा, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ परिमल सिन्हा, उपाध्यक्ष पंकज ताह, राजीव सिन्हा, सचिव सतीश कुंदन व निर्णायक अशोक मानव, मो. निज़ाम, वैशाली राठौर, प्रदीप यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। 


उसके बाद मुख्य अतिथि प्रो. वर्मा ने कहा कि कलाकार कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। गिरिडीह में कलाकारों को उभारने का काम कला संगम कर रहा है। गिरिडीह जैसे छोटे शहर को यह कार्यक्रम बहुत बड़ा बना देता है। भाजपा की सरकार के दौरान यहां कला भवन बनाने का प्रयास किया गया था, जिसे आज भी जारी रखे हुए हैं। यहां कला भवन बन जाने से कलाकारों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। 

अध्यक्षीय भाषण देते हुए अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कला संगम की स्थापना से लेकर अब तक के सफर के बारे बताया। संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया ने कहा कि कला संगम पूरे देश के कलाकारों को मंच प्रदान करता है और प्रोत्साहन के साथ उन्हें संरक्षित भी करने का काम कर रहा है। 

संरक्षक प्रो. विवेकानंद कुशवाहा ने कहा कि कला संगम का यह महोत्सव सराहनीय है। इसलिए अपने पिता स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में इस कार्यक्रम को कराने के लिए तैयार हुए और हरसंभव हमेशा सहयोग किया जाता रहेगा। उपमेयर प्रकाश राम ने महोत्सव की सराहना की। 

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ परिमल सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि संचालन सचिव सतीश कुंदन ने किया। 

प्रतियोगिता की शुरुआत कला निकेतन धनबाद के समूह नृत्य से हुई। उसके बाद बंगाल की नृत्यांगना अदरीजा कुंडू ने भरत नाट्यम, अनन्या प्रसाद व इप्शिता गांगुली ने कत्थक, संस्थिता घोष, समग्न्या दास, अयन्तिका रॉय, अविनिता महतो, सिया मजूमदार, प्रिशा तिवारी, अनन्या दास, अनोखी भंडारी, प्राची सिंह ने लोकनृत्य, देबोश्रीता सरकार, नामिता महतो, परियानी बनर्जी, अनीशा सेन, स्वश्रुति रॉय, सुमन सिंह, डिम्पल शर्मा, बरनाली पाल ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। हिंदी नाटक बरगद कुत्ता बरगद एवं बंगला नाटक थोर का मंचन किया गया। गायक अजय शिवानी ने भी कई गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया। 

मौके पर मुख्य सलाहकार कृष्ण कुमार सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, संगीत प्रमुख ऑरित चंद्र, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, कार्यालय प्रभारी मनोज मुन्ना, रबीश, शुभम, सिद्धान्त, विकास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 

4 अप्रैल का कार्यक्रम :

 सुबह 11 बजे मॉडर्न डांस प्रतियोगिता।  अतिथि एनडीसी डॉ सुदेश कुमार, संरक्षक अजय कुमार सिन्हा,  अजय बगेडिया, श्रेयांस जैन होंगे। 

अपराह्न 3 बजे स्व. दिगंबर प्रसाद स्मृति सम्मान तथा प्रधान संपादक राकेश सिन्हा के नेतृत्व में स्मरिका ‘सर्जना’ का विमोचन।  मुख्य अतिथि डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु, जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सह संरक्षक प्रेरणा दीक्षित, संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा,  प्रो विवेकानंद, जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा आदि।

लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य व नाटकों का भी मंचन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page