झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी के लिए प्रज्ञा केन्द्र में E-KYC करवाना अनिवार्य है : योगेश पाण्डेय


 झारखण्ड कृषि ऋण माफ़ी के लिए प्रज्ञा केन्द्र में  E-KYC करवाना अनिवार्य है  : योगेश पाण्डेय 

जमुआ प्रखंड के पोबी प्रज्ञा केन्द्र में वीएलई योगेश कुमार पाण्डेय द्वारा  झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लाभुक किसान मो शब्बीर अंसारी,मीना देवी,सफरुल मियाँ सहित अन्य किसान  का ई के वाय सी कर पावती रसीद उपलब्ध कराते हुए जानकारी दिया कि  झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की सूची में जिन के सी सी ऋण धारक है उनका आधार कार्ड, राशनकार्ड व संपर्क नम्बर लेकर डाटा बेस बनाकर भेजा गया था जिनका एप्रूवल होकर आ गया है वैसे किसान  आधारकार्ड, राशनकार्ड व संपर्क नम्बर साथ मे ले जाकर प्रज्ञा केन्द्र में ई के वाय सी के पश्चात 1 रुपये का टोकन यानी पावती रसीद प्रदान किया जाता हैं। ई के वाय सी करवाना अनिवार्य है। एक परिवार से एक राशनकार्ड में एक को ही ऋण माफ़ी योजना का लाभ मिलता है। जिनका एप्रुवल सूची में नाम है उन्ही का ई के वाय सी होता है। ऋण की राशि केसीसी खाते में आ रहा है बैंक द्वारा सूक्ष्म जाँच व संतुष्टि उपरांत  ही  राशि भुगतान किया जा रहा है। इसलिए सर्वप्रथम किसी भी अफ़वाह, दलाल ,बिचौलिए के चक्कर न पड़ें।  जिन किसान का खाता एन पी ए हो गया है ऋण माफ़ी सूची में नाम नही है  वैसे किसान के लिए के सी सी  ऋण से मुक्ति  समझौता ही सरल विकल्प है।डालसा पीएलवी सुबोध कुमार साव, वार्ड सदस्य विजय किशोर पाण्डेय सहित अन्य मौजूद थे।

                           ADVERTISEMENT




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page