दहेज हत्या जघन्य अपराध ,इसके दोषियों की गिफ्तारी में देर न हो:-जयप्रकाश वर्मा


गिरिडीह:- गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को जमुआ प्रखण्ड के बदडीहा  एवं पालमो सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया।उन्होंने 30 मार्च को हीरोडीह थाना क्षेत्र बदडीहा में संदिग्ध अवस्था मे फंदे  से झूलती हुई मिली विवाहिता की लाश के मामले में अपने स्तर से तहकीकात किया।इसके लिए  वे विवाहिता  के मायके  धनवार प्रखण्ड अंतर्गत खोदोडीहा जाकर उसके परिजनों से बात चीत किया।उन्होंने हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा एवं पालमो का भी दौरा किया।उन्होंने लोगो को आश्वस्त किया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है।कहा कि  दहेज हत्या जघन्य अपराध है।कहा कि दोषी किसी कीमत पर बचने न चाहिए और निर्दोष फंसना नही चाहिए।प्रो वर्मा च म टां डीह गांव जाकर बीमार भाजपा नेता रामानन्द सिंह से मिलकर कुशल क्षेम पूछे।रामानन्द एक सप्ताह पूर्व बाइक चलाते वक्त एक वाहन की ठोकर से घायल हो गए हैं।प्रो वर्मा ने कहा कि वे हमेशा कोडरमा लोकसभा की क्षेत्र की जनता के साथ सुख दुख में खड़े हैं।


2 thoughts on “दहेज हत्या जघन्य अपराध ,इसके दोषियों की गिफ्तारी में देर न हो:-जयप्रकाश वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page