देवरी प्रखंड में पूर्व विधायक बलदेव हाज़रा की छठी पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाया गया।


 देवरी(गिरिडीह):- देवरी प्रखंड स्थित जमड़िहा में पूर्व विधायक बलदेव हाज़रा की छठी पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए लोगों ने मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए स्वर्गीय बलदेव हाजरा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि आज आज देवरी के राजनीति में शून्यता आ रहा है आज स्तनिय विधायक व सांसद में वो जज्बा देखने को नहीं मिलता है जो बलदेव हाजरा में देखने को मिलता था। वहीं प्रदीप हाजरा ने कहा कि विधयक जी का तेवर व समाज सेवा की जो भावना था वो काफी सराहनीय था। हमलोग भी उन्हें के बताए गए रास्ते पर चल रहे है और कुछ हद तक हमलोग को सफलता भी मिल रही है। वहीं कहा कि बलदेव हाजरा गरीबों के लिए मसीहा थे। और उनके सपना को पूरा करने की हमलोग पूरा प्रयास करते है। और बहुत जल्द विधयक जी के बताए गए राह पर चलकर उनके सपना को पूरा करेंगे। 

मौके पर जीप सदस्या गीता हाजरा, रुक्कुदीन अंसारी, अब्दुल मियां, रज्जाक अंसारी, टुपलाल हाजरा, अनिल चौधरी, नरेश हाजरा, सुरेंद्र हाजरा, रामेश्वर हाजरा, रामकिशुन हाजरा, प्रभु हाजरा, विजय हाजरा, मनोज महथा, राजकुमार राम, भारत मांझी, विवेक पांडेय, भुनेश्वर ठाकुर, भूदेव चौधरी, बिनोद राय आदि कई लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page