विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पोबी में किया गया जागरूक कार्यक्रम



जमुआ:- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वधान में और विधिक सहायता केंद्र चकमन्जो के तहत जमुआ प्रखंड के ग्राम पोबी में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए  राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध  नियंत्रण ब्यूरो के जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि भौतिकतावादी युग में मानव अपनी  गलत गतिविधियों के कारण जीवन की कला को भूल जीवन को स्वयं बला बना लिया है। स्वस्थ शरीर मे ही स्वच्छ  मस्तिष्क होता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित संयमित  खानपान, नित्य योग, चिकित्सीय सलाह ,अनुपालन व आत्म विश्वास अति आवश्यक है। ऐसो आराम की सारी संसाधन बेकार हो जाता है जब मानव अनेकों बीमारियों से ग्रसित होकर दूसरे पर बोझ के समान निर्भर हो जाता है। शरीर स्वस्थ है तो सब अनुकूल वरना सभी प्रतिकूल हो जाता है।



मंच संचालन करते हुए  पीएलवी सुबोध कुमार साव ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाला है। स्वच्छता के सात नियम का धरातलीय अनुपालन कर ही  हमलोग स्वस्थ रह पाएंगे।।आगामी 10 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय में आयोजन की जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह में संचालित फ्रंट कार्यालय मध्यस्था केंद्र एवं स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दिया साथ ही साथ माननीय झालसा द्वारा संचालित योजना तृप्ति ,चेतना, निरोगी भवा: आत्मनिर्भरता ;की जानकारी दी गई।मौके पर उपस्थित कमलेश कुमार राम पप्पू,मनीष कुमार राम,सुमित रंजन दाराद,वार्ड सदस्य विजय किशोर पांडेय,गणेश कुमार पांडेय,अनिल राय, मजहर अंसारी,राजेन्द्र राय,मनीष राम,शब्बीर अंसारी,सफरुल मियाँ सहित अन्य मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page