आज सूर्य के चारों ओर सतरंगी घेरा बना चर्चा का विषय


आसमान में सूर्य के चारों ओर सतरंगी घेरा देखा गया, जिसे वैज्ञानिक भाषा में हेलो बोला जाता है। इसका मुख्य कारण आइस क्रिस्टल पर सूर्य की रोशनी का परावर्तन होना है। 



आइस क्रिस्टल ऊपरी वायुमंडल में धरती से पांच से दस किमी ऊपर संस्पेंडेड फॉर्म यानी लटकी हुई अवस्था में रहते हैं। यह घटना मार्च और अप्रैल के महीने में ज्यादा होती है। यह बारिश होने की भी भविष्यवाणी करती है। अगर सूर्य या चंद्रमा के इर्द-गिर्द रिंग दिखता है, तो माना जाता है कि बरसात होने वाली है। इसका यह भी अर्थ है कि यह रिंग हमेशा आधी या तूफान से पहले या बाद में दिखाई पड़ता है। वैसे आम तौर पर यह 22 डिग्री पर ही बनता है, इसलिए इसे 22 डिग्री हेलो भी कहते हैं। सामान्य परिघटना कहते हैं वैज्ञानिक।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page