कोविड 19 का टिकाकरण निर्भीकता पूर्वक करवाये : विनोद कर्मकार


 खरगडीहा मुखिया चीना खान ने पत्नी के साथ लिया टिका     

                                                                        कोविड 19 का टिकाकरण निर्भीकता पूर्वक करवाये  :  विनोद कर्मकार                                                             सी एच सी जमुआ में टिकाकरण का कार्य प्रतिदिन निर्बाध रूप से जारी : डॉ राजेश दुबे

 जमुआ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परिवार के सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वास्थ्य,चिकित्सा,शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के सचिव  के जारी दिशा निर्देशानुसार अफ़वाह,भय से दूर बिल्कुल निर्भीकता पूर्वक  45 आयुवर्ग के उपर सभी नागरीको का कोविड 19 का टिकाकरण लगवाना अति आवश्यक है। जिले के 13 प्रखण्ड में सर्वाधिक पंचायतों व आबादी वाला जमुआ प्रखण्ड है इस मद्देनजर टिकाकरण के लिए एक ठोस,कारगर  कार्य योजना बनाई गई है 4 से 14 अप्रैल तक अभियान के तहत 45 आयुवर्ग से उपर के नागरिको का  टिकाकरण  कार्य किया जाना है। 



पंचायत सचिव ,  प्रधान कार्यकारिणी समिति ब्यवस्थापक के रूप में मौजूद थे   प्रखण्ड चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश कुमार दूबे ने निरिक्षणोपरांत कहा कि सोमवार  को प्रखण्ड के पोबी पंचायत सचिवालय में ए एन एम रूबी कुमारी,वेरिफायर रविन्द्र कुमार, धुरैता पंचायत सचिवालय पूनम हेम्ब्रम, वेरिफायर गुलशन कुमार,पंचायत सचिवालय चकमन्जो में  ए एन एम रूबी कुमारी, वेरिफायर कंचन कुमारी,पंचायत सचिवालय खरगडीहा  में ए एन एम जीरन तिर्की, वेरीफायर वसीम अंसारी,बदडीहा 2 पंचायत सचिवालय में ए एन एम पूजा  कुमारी,वेरिफायर कैलाश कुमार यादव,जगन्नाथडीह पंचायत सचिवालय में   ए एन एम जुली पन्ना ,वेरीफायर उमेश राणा,पंचायत सचिवालय टिकामगहा में ए एन एम काजल कुमारी ,वेरिफायर मो मुबारक अंसारी,प्रतापपुर पंचायत सचिवालय में एएन एम निभा कुमारी,वेरिफायर अंकित कुमार,पंचायत सचिवालय मगहाकला में ए एन एम एड्रिन टूटी,वेरिफायर प्रदीप वर्मा, लताकी पंचायत सचिवालय में ए एन एम मंजू कुमारी,वेरिफायर खुशबू कुमारी द्वारा टिकाकरण का कार्य किया गया  । टिकाकरण के बाद 30 मिनट तक  उनपर नजर रखी गई।  अपना आधार कार्ड,संपर्क नम्बर लेकर वेक्सिनेशन केंद्र में जाय निबंधन के साथ ही टिकाकरण किया जायेगा।  अगल बगल गाँव के ग्रामीण भी नजदीकी केंद्र में जाकर करवा सकते है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टिकाकरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्य मे आंगनबाड़ी सेविका,सहिया , स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों आदि की सराहनीय भूमिका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page