विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित गिरिडीह एवं भरकट्टा स्कूल के प्रधानाचार्यों की ऑनलाइन बैठक गुरुवार को संपन्न हुई।


 

विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित गिरिडीह एवं भरकट्टा स्कूल के प्रधानाचार्यों की ऑनलाइन बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश सिन्हा,विभाग प्रमुख एवं तुलसी प्रसाद ठाकुर,सह विभाग प्रमुख,हजारीबाग ने किया। वर्तमान समय में महामारी के बढ़ते प्रभाव एवं आठ बिंदुओं यथा आचार्यों द्वारा ऑनलाइन/ लाइव कक्षा,भैया- बहनों की संख्या,आचार्यों के स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्थिति,ऑनलाइन अभिभावक गोष्टी,बच्चों की प्रतियोगिता एवं हीरा लाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रदत कोरोना से बचाव की होम्योपैथिक दवा के वितरण आदि पर चर्चा की गई।

 विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने विद्यालयों की अद्यतन जानकारी लेते हुए कहा कि महामारी की चुनौती को अवसर में बदलने की कोशिश करना है। संगठन मंत्री ख्यालीराम के संदेश की जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन शिक्षा का प्रचार- प्रसार गत वर्ष से शुरू किया गया जो अब तक जारी है।इस शिक्षा से आचार्य,अभिभावक एवं बच्चे अपने आप में नयापन महसूस कर रहे हैं। फिलहाल विद्यालय खुलने वाला नहीं है ऐसी स्थिति में हमें क्रियात्मक पद्धति द्वारा ऑनलाइन शिक्षा देना चुनौतीपूर्ण है। विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने विद्यालय की वस्तु-स्थिति एवं अपने आचार्य- दीदी के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी दी।

 बैठक में प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा,अवशेष कुमार वर्मा, बिरेंद्र राय,मनोज कुमार,प्रमोद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित हुए।

                          ADVERTISEMENT




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page