45 वर्ष के सुयोग्य श्रेणी के व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया …


 उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारु रुप से संचालित हैं..

 आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत सभी सेशन साइट्स पर चलाया गया विशेष टीकाकरण अभियान..

टीकाकरण से आच्छादित होने वाले सभी व्यक्तियों का किया गया कोविड-19 (RTPCR) जांच:- उप विकास आयुक्त…

 जिला समेत विभिन्न प्रखंडों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर सभी 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के नागरिकों को टीकाकरण से आच्छादित किया गया:- उप विकास आयुक्त…

उप विकास आयुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण कर वैक्सिनेशन की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया…

गिरिडीह:-07 अप्रैल 2021 कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार जिले भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 7 अप्रैल 2021 को *विश्व स्वास्थ्य दिवस* के अवसर पर विशेष ड्राइव चलाकर मेगा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन करते हुए 45 वर्ष एवं उससे अधिक के उम्र सीमा वाले व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाया जा रहा है। आज उप विकास आयुक्त ने जिले के विभिन्न सेशन साइट्स का निरीक्षण कर हो रहे टीकाकरण कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। 

निरीक्षण के क्रम उप विकास आयुक्त ने बताया कि उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है। जहां सभी सुयोग्य नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान कोविड-19 मानकों यथा फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ख्याल रखा गया। 

 45 वर्ष के सुयोग्य श्रेणी के व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। साथ ही सभी का कोविड-19 जांच भी किया गया:- उप विकास आयुक्त…

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने बताया कि *वर्ल्ड हैल्थ डे* के अवसर पर जिले के सभी सेशन साइट्स पर भारी संख्या में 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के नागरिकों को कोरोना का टिका लगाया गया। यह टीका चिकित्सकों की पूरी निगरानी ने चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। गिरिडीह जिला अंतर्गत संचालित सभी टीकाकरण स्थलों में सभी वैक्सिनेशन लेने वाले व्यक्तियों का कोविड-19 (RTPCR) जांच भी किया गया। तथा सभी को कोविड-19 मानकों यथा फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी गई। 

                                 विज्ञापन

● गौरतलब है कि गृह मंत्रालय एवं झारखंड राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में 01 अप्रैल से 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। गिरिडीह जिला अंतर्गत संचालित सभी सीएचसी, पीएचसी, एवं स्वास्थ्य केंद्रों/पंचायत भवनों तथा निजी अस्पतालों में कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। सभी सरकारी अस्पतालों/पंचायत भवनों में 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के नागरिकों को नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है तो वहीं निजी चिकित्सालयों में 250 प्रति डोज की दर से कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके नजदीकी पंचायत भवनों में टीकाकरण का कार्य सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है। ताकि शत प्रतिशत सुयोग्य श्रेणी के व्यक्तियों को टीका लगाया जा सकें। एवं वैक्सिनेशन कार्य में जिले को प्रगति की ओर अग्रसर किया जाय। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page