चलती बाइक से गिरकर महिला घायल


 

धनवार:- बरजो में चलती बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। उन्हें गिरीडीह रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को खोरीमहुआ के बोनसिंघा निवासी भजिया देवी (50) अपने बेटे अजय कुमार के साथ धनवार स्थित टाटो जा रही थी। इसी दौरान बरजो में वह अचानक चलते वाहन से गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल धनवार रेफेरल अस्पताल ले जाया गया। सिर में अधिक चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताते चले कि एक ही बाइक में छ: कोई सवार हो के अपने अपने रिस्तेदार की यहां टाटो जा रहे थे। जिसमें तीन छोटे बच्चे और दो उनका पुत्र अजय कुमार (26) एंव अनोज कुमार (15) शामिल थे। 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page