ब्राह्मण नवयुवक संघ, गिरिडीह के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया गया



गिरीडीह:- इस कोरोना काल के दौरान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ब्राह्मण नवयुवक संघ, गिरिडीह के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया जा रहा है। ब्राहमण नवयुवक संघ के राम रंजन ने बताया कि लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करने एवं गर्म पानी, काढ़ा का सेवन करने कहा जा रहा है। कोरोना वायरस को गंभीरता से लेते हुए लॉकडाउन का पालन कर अपने-अपने घरों में रहने कहा जा रहा है। गांवों में जन जागृति के लिए के ब्राहमण नवयुवक संघ के कार्यकर्ता अपने मोहल्ले के लोगो को घर में रहकर प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, घर से निकलने पर मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही 18 साल से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा। ब्राहमण नवयुवक संघ के विकास पांडेय ने आगे लोगों को बताया गया कि मास्क लगाना, शारीरिक दूरी एवं टीकाकरण ही इस संक्रमण को खत्म करने का तरीका है। इस अभियान में प्रमुख रुप से ब्राह्मण नवयुवक संघ गिरिडीह के कार्यकर्ता कमल पांडेय, मुकेश पांडेय, आशुतोष तिवारी, प्रियांशु शेखर आदि थे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page