चरणबद्ध आन्दोलन की आगाज़, कल हुआ पुतला दहन और आज एकदिवसीय धरना सम्पन्न
विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के असंवैधानिक निर्णयों, पद की गरिमा का दुरुपयोग एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा समुदाय विशेष की तुष्टिकरण हेतु 81 में से केवल 4 अल्पसंख्यक विधायकों के लिए विधानसभा भवन ने TW-348 नंबर का कमरा नमाज़ अदा करने के लिए आवंटित किया गया जो ना केवल असंवैधानिक है बल्कि एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। साथ ही, 77 विधायकों के धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है।
भाजपा विधायक दल के नेता, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी नेता प्रतिपक्ष की मान्यता ना देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रहे विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने पद की गरिमा पर कुठाराघात किया है।
उपर्युक्त विषयों के विरोध में कल हेमंत सोरेन एवं रविन्द्र नाथ महतो का पुतला दहन किया गया और आज गिरिडीह के अम्बेडकर चौक पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना कर मौजूदा सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण जमकर बरसे।
एकदिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान सुरेश साव, चुन्नू कांत, महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक,सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, , महेन्द्र वर्मा, संजय सिंह, नवीन सिन्हा, निर्भय सिंह, रागिनी लहरी, इंजी0 विनय सिंह, पूर्व मेयर सुनील पासवान, विनीता कुमारी, सोनू एजाज, मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, दिलीप वर्मा, संगीता सेठ, छोटू खान, दारा हाज़रा, मनोज संगई, रामचन्द्र ठाकुर, राजेश जयसवाल, अनूप सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेश गुप्ता, सुरेश मंडल, इनोद साव, गंगाधर दास, चैताली पाठक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट :चन्दन पांडेय
गिरीडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उददेश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।