पूर्व मुख्यमंत्री के मौजूदगी में नि० विधायक के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती





गिरिडीह-: आज दिन शनिवार को सदर के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

👉👉Click to join our whatsapp group,Click here

मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे

   इस मौके पर श्री शाहबादी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को देश आज याद कर रहा है देश भर में आज उनकी 105 वी जयंती मनाई जा रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे नेता थे जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिए और उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे वही मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी वहीं राष्ट्र को सशक्त बनाने हेतु कई चुनौतियों व समस्याओं के समाधान कर अपने आदर्श विचारों से देशवासियों को मार्गदर्शन करते रहे।

   

Advertisement

मौके पर उपमेय प्रकाश सेठ, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, चंद्रेश्वर सिन्हा, संदीप दंगायच, अजय झा, सुमित कुमार, हबलू गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी, सोनू चौरसिया, अमित घोष समेत कई कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किए। । ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page