चन्दन कुमार,गिरिडीह
अभाविप कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण करवाते अभाविप प्रांत संगठन मंत्री यज्ञावलक्य शुक्ल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता को लेकर रविवार को जिला कार्यकत्र्ताओ की बैठक विक्रमादित्य क्लासेस गिरिडीह में आयोजित की गई। इसमें प्रांत संगठन मंत्री यज्ञावलक्य शुक्ल, जिला संयोजक कुमार गौरव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित थे।
उद्घाटन भाषण में प्रांत संगठन मंत्री यज्ञावलक्य शुक्ल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारत का ही नहीं विश्व का अग्रिम छात्र संगठन है। जोकि प्राचीनतम सभ्यता संस्कृति को वैश्विक समुदाय में गरिमापूर्ण स्थान पर पहुंचा कर एक शक्तिशाली एवं स्वाभिमानी राष्ट्र के पुनर्निर्माण हेतु ढृढ़ संकल्पित है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् व्यक्ति आधारित ना होकर सामूहिक आधारित संगठन है।विद्यार्थी परिषद के 35 लाख सदस्य हैं। इस बार सदस्यता अभियान ऑफलाइन है जिसमें शिक्षकों के लिए शुल्क 100 रूपए और छात्र के लिए 5 रुपया शुल्क तय किया गया है। जिला संयोजक कुमार गौरव ने कहा कि सरकार किसी की भी हो, लेकिन छात्रहित में हमेशा छात्रों की आवाज बनकर विद्यार्थी परिषद सड़कों उतरती रही है।
विज्ञापन |
मौके पर अभाविप जिला संयोजक कुमार गौरव, जिला सदस्यता सह प्रमुख विजय ओझा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शर्मा, आशीष सिंह, राजघनवार प्रखंड सदस्यता प्रमुख अक्षय यादव, गिरिडीह कोचिंग संस्थान सदस्यता प्रमुख उज्जवल तिवारी,सह प्रमुख अंकित राज, गिरिडीह कॉलेज सदस्यता प्रमुख रोशन चंद्रवंशी, सह प्रमुख भोला राम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सदस्यता प्रमुख रोशन राय, नगर कार्यकारिणी सदस्य रोहित बर्णवाल, कॉलेज कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार, सतीश कुमार, सक्रिय कार्यकर्ता अभिषेक वर्मा,पवन राणा, कृष्ण यादव, विक्रम शर्मा, पवन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
गिरीडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उददेश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।