ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य के बंद रहने का लगाया आरोप, किया उप स्वस्थ्य केंद्र के संचालन की मांग।



गामा से शुभम कुमार की रिपोर्ट

गावां प्रखंड अंतर्गत सेरुआ पंचायत में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा ताला लटका रहने का आरोप ग्रामिणों ने लगाया। 

ग्रामीणों कहना है कि जब से यह उप स्वास्थ्य केंद्र बना है तब से यह कभी भी प्रतिदिन नही खुलता है। यह केंद्र सिर्फ उसी दिन खुलता है जिस दिन यहां वैक्सीनेशन का कार्य किया जाता है। साथ ही यहां जो भी दवाई दिया जाता है उसे खपत करने के लिए कचरे की ढेर में फेंक दिया जाता है। यहाँ कभी कभी सिर्फ एएनएम आती हैं लेकिन कभी को डॉक्टर नही आते है जिसके कारण हमलोगों को इस उप स्वास्थ्य केंद्र से कुछ भी लाभ नही मिल पा रहा है। 

ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से मांग किया है कि जितना जल्द हो सके उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र संचालन सुचारू रूप से करवाने का कार्य करे ताकि यहां की गरीब जनता लाभान्वित हो सके। इधर चिकित्सा प्रभारी चंद्रमोहन कुमार का कहना है जबसे टीकाकरण का कार्य चल रहा है तब से उपायुक्त महोदय के आदेशानुसार सभी एएनएम को वैक्सीनेशन के लिए लगा दिया गया है जिसके कारण उप स्वास्थ्य केंद्र बंद है। जब तक टीकाकरण का कार्य चलेगा तब तक उक्त समस्या पर कोई भी पहल नही किया जा सकता है। 

देखें वीडियो👇👇



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page