अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव जल्द लेंगे तलाक, फैमली कोर्ट पहुंची अर्जी।


बॉलिवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी की राहें जुदा हो गई हैं। दोनों तलाक ले रहे हैं। दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इन दोनों की 24 साल की शादी टूट रही है। बता दें कि दंपति के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह खबर हैरान करने वाली है। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।सोहेल खान और सीमा ने लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वह फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने आई थीं। खबरों के मुताबिक, चंकी पांडे की सगाई पार्टी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। दोनों ने 24 साल पहले भागकर शादी की थी।

‘घर वालों को मंजूर नहीं था रिश्ता’
सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा सीचदेव से शादी की थी। दोनों का रिश्ता उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। सीमा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। 27 मार्च को सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना’ क्या रिलीज हुई। इसी दिन सोहेल ने सीमा के साथ घर से भागकर शादी की थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page