बड़कागांव में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान साउंड वाहन में 11000 तार शर्ट जाने के बाद करंट लगने से एक की मृत्यु हो गई, वहीँ करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हजारीबाग (Hazaribagh) के बड़कागांव में लोगों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान साउंड वाहन में 11 हजार वोल्ट का तार लग जाने के कारण करंट से एक की मौत हो गई, सात घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल रहा था
क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल रहा था। ट्रैक्टर पर साउंड और लाइट बांधकर जुलूस में बजाया जा रहा था इसी दौरान साउंड वाहन ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से छू गया। जिससे ट्रैक्टर में करंट उतर गया और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में सात घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों का चल रहा है इलाज
हादसे में करंट लगने से घायल हुए लोगों का इलाज एसएमसीएच में चल रहा है। सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।