सरिया के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में मौत


IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716
सरिया के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में मौत
गिरिडीह: गिरिडीह,जिले की आस पास क्षेत्रो में एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का शिलशिला नहीं थम रहा हैं। वही दूसरी ओर मुंबई कमाने गए गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड पंचायत के अम्बाडीह गांव निवासी स्वर्गीय देवकी सिंह के 40 वंर्षीय पुत्र मनोहर सिंह की मुम्बई के कल्याण स्टेशन के समीप में शुक्रवार सुबह को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।इस हादसे की खबर शुक्रवार सुबह को मुम्बई रेलवे पुलिस के द्वारा परिजनों को दी गई सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही परिजनो का रो-रो रोकर बुरा हाल है।इस विपत्ति के घड़ी में परिजनो ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई हैं।मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी,पुत्र अतुल कुमार सिंह(19),पुत्री सुहानी कुमारी(16) व कुमकुम कुमारी(14) को छोड़ गया। वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों का मौत हो चुका है। सरकार मजदूर हित में स्वरोजगार के लिए कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन, रोजी रोजगार और भरण-पोषण के लिए तेजी से हो रहा है। मुंबई से पैतृक गांव शव लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।, वहीं परिजनों से संपर्क करने के बाद ज्ञात हुआ की अहले सुबह शनिवार को शव एअरलिफ्ट से पहुंचने का संभावना है।।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page