बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के खुशी में भाजपा जिला कमेटी द्वारा मनाया गया उत्सव समारोह ..


Picsart_23-03-27_18-09-27-716
Picsart_23-02-13_12-29-35-251

गिरिडीह :- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष के बनाए जाने के खुशी में भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी द्वारा न्यू परिसदन भवन गिरिडीह में ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक कर उत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन संदीप दंगायच महामंत्री ने किया धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुभाष सिन्हा ने किया।

जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हैं कि उन्होंने गिरिडीह जिले के निवासी प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को प्रदेश की कमान सौंपने का जो निर्णय लिया है। जिसका सभी कार्यकर्ता गण स्वागत करते हैं और बधाई देते और धन्यवाद देते आने वाले समय में संगठन और मजबूत होगा और बाबूलाल जी के नेतृत्व में गिरिडीह जिला के 2 लोकसभा एवं 6 विधानसभा सीट जीता कर भेजेंगे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई एवं संगठन को और मजबूत करने का प्रण लिया।

Picsart_23-07-01_21-39-32-545

इस मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, अशोक उपाध्याय, अजय रंजन ,सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,अध्यक्ष जिला परिषद मुनिया देवी, पुर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान,पुर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, निर्भय सिंह, महेंद्र प्रसाद वर्मा, दिलीप बर्मा, चुन्नू कांत ,महामंत्री संदीप दंगायच, सुभाष सिन्हा विनय सिंह ,संजीत सिंह ,पप्पू छोटू खान, सुरेंद्र लाल, हरविंदर सिंह बग्गा , सुरेश साहू, राम चंद्र ठाकुर ,पूनम प्रकाश , रंजीत राय संगीता सेठ, शालिनी बैशिखियार , नवनीत सिंह, रंजन सिन्हा, विभाकर पांडे मनोज शंघाई जी पिंकी सिंह सहित दर्जनों सैकड़ों भाजपाई मौजूद थे ।

-Advertisment-

Screenshot_20230213-125858_Gallery
Picsart_23-06-29_11-38-10-352
Picsart_23-06-29_11-35-17-599
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-12-10_00-00-01-405
Picsart_22-02-04_22-56-13-543


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page