एबीवीपी गिरिडीह के द्वारा कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन,बबलू यादव बने नगर मंत्री ….


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया एवं इस दौरान नगर कमेटी की नई टीम की घोषणा की गई इस कार्यक्रम को उद्घाटन झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन जी, कृष्णा त्रिवेदी, राजकुमार वर्मा,कुमार गौरभ एवं उज्जवल तिवारी ने दीप्रवजलित कर किया।

इस दौरान अभाविप संगठन मंत्री राजीव रंजन जी से संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्र छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष प्रो राजकुमार वर्मा बबलू यादव को नगर मंत्री बनाया गया नगर उपाध्यक्ष ज्योति चौधरी,राजेश पांडेय, मिंटू कुमार, नगर सह मंत्री नितेश तिवारी रोहित बरनवाल, सुमन चौधरी,दीपा सेठ,ऋषि त्रिवेदी,विशाल तिवारी,सोशल मीडिया प्रभारी पृथ्वी कुमार, एसएफडी प्रमुख सुभम तांती,सह प्रमुख चंदन ओझा, एसएफएस प्रमुख राहुल पांडे,नगर एसएफएस सह प्रमुख मुस्कान कुमारी,खेलो भारत नगर संयोजक राजेश यादव,कार्यालय प्रमुख अनुराग पोद्दार,,नगर कला मंच संयोजक पंकज कोल,सह कला मंच सनयोजक प्रीति कुमारी, नगर कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार,सिमरन कुमारी,अनीश शर्मा, विक्रम कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य उज्जवल तिवारी,रोशन चंद्रवंशी,को दायित्व दिया गया। मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रमुख आशीष सिंह, प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू, विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा कुमारी,प्रेम कुमार कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, शशिकांत वर्मा,विकाश वर्मा, प्रकाश सेठ, प्रो विनीता कुमारी, शशि रजक, गुलशन यादव, चुन्नू कुमार,तिलक पंडित, सलूज रॉय, अनिता कुमारी,सिमरन कुमारी,विशाल कुमार,प्रियंका कुमारी,राजकुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page