दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह में नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन….


Picsart_24-03-22_12-10-21-076
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-13-02-284

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी के द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ गिरिडीह में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया और नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

मौके पर आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अरविन्द केजरीवाल से डर गए हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

लोकसभा चुनाव में देश की जनता इसका जवाब देगी। तानाशाह का अंत होगा। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने कहा कि जब सरकारी स्कूल की स्थिति खराब थी लोगों का ध्यान प्राइवेट स्कूल की ओर ज्यादा था उस वक्त आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल से अच्छा बनाया और गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई।

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

आज प्राइवेट स्कूल के बच्चे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने को लालायित रहते हैं। केवल गरीब ही नहीं दिल्ली के हर व्यक्ति का सौ फीसदी मुफ्त इलाज की जैसी क्रांतिकारी व्यवस्था जो अरविन्द केजरीवाल की सरकार ने किया है। ये काम धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी को पच नहीं रहा है। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। छात्र नौजवानों किसानों की उम्मीद इस सरकार से खत्म हो गई है।

माले नेता उज्जवल साव ने कहा कि अब जब दस साल का हिसाब देने का समय आया तो सरकार तानाशाही पर उतर आई है। ये भारत के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करके एक एक करके विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। भारत के इतिहास में पहली बार एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को जेल में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। प्रीति भास्कर ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। इस तानाशाही को खत्म अब पूरे देश में करने घर घर से जनता निकलेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में तानाशाही का अंत होगा।

कार्यक्रम में गिरिडीह विधानसभा उपाध्यक्ष मुर्शीद मिर्जा, नगर उपाध्यक्ष मो कबीर आप बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश टुडू, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष कासिम अंसारी, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल, प्रखंड संगठन मंत्री परवेज आलम मो. शम्स , फुटपाथ नेता सोहराब रैन, गाण्डेय प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, माले नेता मो आलम, ताज हसन, इकराम अंसारी,मो नौशाद,मो नवाब, मो वसीम अंसारी, मो मिन्हाज अंसारी, नईम अंसारी, निशांत भास्कर, तिसरी के राहुल शर्मा राहुल पासवान विनय सिंह राजेश टुडू प्रदीप सोरेन संजय टुडू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page