कल्पना सोरेन के बयान पर सीता सोरेन का तीखा जवाब,मैंने और मेरे बच्चों ने मुंह खोला तो भयावह सच्चाई उजागर होगी….


झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जामा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक सीता सोरेन ने बीजेपी का दामन थामने के बाद बिना नाम लिए ही सोरेन परिवार पर जमकर निशाना साधा है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई सीता सोरेन ने कहा कि मैंने और मेरे बच्चों ने मुंह खोला तो भयावह सच्चाई उजागर होगी।

आगे उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि झारखंड और झारखंडियों के लिये अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के नाम की आज दुहाई देकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोगों से विनती है कि मेरे मुँह में अंगुली नहीं डालें।

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने आज सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “स्व. दुर्गा सोरेन के नाम की दुहाई देकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग मुंह में उंगली नही डालें….मैंने और मेरे बच्चों ने मुंह खोला तो भयावह सच्चाई उजागर होगी। कितनों की राजनीतिक सत्ता सुख का सपना चूर चूर हो जाएगा। झारखंड की जनता उन पर थूकेगी, जिन्होंने दुर्गा सोरेन और उनके लोगों को मिटाने की साजिश की।”

वरना अगर मैं और मेरे बच्चों ने मुँह खोला तो भयावह सच्चाई उजागर होगा, कितनों का राजनैतिक और सत्ता सुख का सपना चूर चूर हो जायेगा और झारखंड की जनता वैसे लोगों के नाम पर थूकेंगी जिन्होंने हमेशा से दुर्गा सोरेन और उनके लोगों को मिटाकर समाप्त करने की साज़िश की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page