गिरिडीह: सरिया थाना पुलिस ने सिकंदर कुमार को 50 हजार रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद, न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साइबर थाना गिरिडीह में कांड नंबर 12/24 के तहत मामला दर्ज हुआ है, जिसमें 50 हजार रुपए की ठगी का आरोप है।
गिरफ्तार युवक सिकंदर कुमार स्व0 डेगलाल मंडल सा0 छोटकी सरिया का रहने वाला है।
सरिया अंचल पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार ने कांड के बाद छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि वह लोगों से आईडी पासवर्ड प्राप्त करके एसबीआई योनो रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने के नाम पर ठगी करता था।
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस टीम ने एक रियलमी का मोबाइल फ़ोन जब्त किया है।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।